पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव, दही हांडी कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
News 99 Raigarh
रायगढ़। रायगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धनुहारडेरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित दही हांडी कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने ‘गोविंदा आला रे’ के जयघोष के बीच मानव श्रृंखला बनाकर दही हांडी फोड़ी, जिससे पूरा परिसर कृष्ण भक्ति और आनंद के रंग में सराबोर हो गया।

सर्वप्रथम संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी ,प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी, द्वारा चित्ताकर्षक रूप से सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना कर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की।
नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के मधुर भजन जयघोष के साथ दही हांडी कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। सभी विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान और आभा में पारंपरिक वेशभूषा चारचांद लगा रहे थे। दही हांडी के लिए विद्यार्थी शिक्षकों के नेतृत्व में समूह बनाकर गोविंदा आला रे के मधुर भजन धुन में दही हांडी फोड़ने के लिए कांधे की श्रृंखला बनाकर क्रमशः ऊपर खड़े होते गए और अंतता विधार्थी गोविंदा बनकर दही हांडी फोड़ने में सफल हुए। तत्पश्चात डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन महापर्व बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद हमेशा आप सभी सदैव बना रहे।
चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी ने जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के श्री कृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी कार्यक्रम के प्रभारी सुप्रिया साहू, लक्ष्मी सिंह, अनिता प्रधान, छोटी मेहर एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के श्री कृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी कार्यक्रम के प्रभारी प्रो अनुभा दुबे ,प्रो अंजु पटेल तथा उपस्थित सभी स्टॉफ गणों विद्यार्थियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दही हांडी कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप में अत्यंत सुंदर ढंग से संपन्न कराने के लिए के लिये सभी की सराहना करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पावन महापर्व की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल शुभकामनाएं दी
जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने सभी स्टॉफ गणों विद्यार्थियों के प्रति सादर आभार प्रकट किया। आगे उन्होंने ने जन्माष्टमी पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस पावन सुअवसर पर जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा से वरिष्ठ शिक्षिका शांति महंत, प्रतिभा पटेल, अनीता प्रधान, अनीता मेहर , छोटी मेहर, लक्ष्मी सिंह,सुप्रिया साहू, ज्योति पटेल, नेहा गुप्ता, रेशम खैरवार, बिंदिया गुप्ता, रेवती चैनी, प्रिया खैरवार,उमा डनसेना,करुणा डनसेना, शुभम पुजारी तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ से स्टॉफ गण जिनमें श्री दिनेश पटेल, श्री विद्यानंद पटेल, प्रो विवेक कांबले, प्रो शरद पंडा,प्रो भरत सिदार, प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो केशव पटेल, प्रो मयंक शीतल डनसेना, प्रो अंजू पटेल, प्रो नेहा डनसेना, प्रो बसंत बंजी, प्रो अनुभा दुबे, प्रो हरीश गुप्ता , प्रो आकाश निराला के साथ जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के कक्षा नर्सरी से ट्वेल्व( बारहवीं) के बच्चों और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के समस्त कक्षाओं के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।






